Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नए साल में वॉर्नर के लिए अच्छी खबर, तीसरे बच्चे के पिता बनेंगे

सिडनी

प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की पत्नी ने खुलासा किया है कि वह गर्भवती हैं. इससे पहले साल के शुरू में वॉर्नर के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था. कैंडाइस वॉर्नर ने ट्विटर पर यह घोषणा की और इस तरह से परेशानियों से भरे 2018 का अंत सुखद समाचार से किया. वॉर्नर फिलहाल निलंबन झेल रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘हम उन सभी के आभारी हैं, जिन्होंने इस वर्ष हमारे प्रति प्यार और सहयोग बनाए रखा. हम बेहद खुशी के साथ यह खबर आप तक साझा करना चाहते हैं कि वर्ष 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आएगा.’

इस दंपति की अभी दो बेटियां- इवी माइ और इंडी राइ हैं. कैंडाइस वॉर्नर ने मई में खुलासा किया था कि उनके पति पर एक साल का प्रतिबंध लगने और सिडनी में उनके संवाददाता सम्मेलन के एक सप्ताह बाद उनका गर्भपात हो गया था.

वॉर्नर तथा पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का, जबकि केमरून बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था.