Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करण जौहर ने पूछा विराट और सचिन में से कौन है बेहतर? तो राहुल और हार्दिक ने दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अपने बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या के संग करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में पहुंचे थे. इस शो के दौरान केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने शो के एंकर करण जौहर के साथ मिलकर जमकर मस्ती की है.

दोनों से करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में कुछ मजेदार सवाल पूछे, जिसमे से एक सवाल यह था, कि आप विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में से किस बल्लेबाज को बेहतर मानते है ?

हार्दिक-राहुल दोनों ने लिया ‘विराट’ का नाम 

दोनों ने इस सवाल के जवाब में वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम लिया. इस सवाल का जवाब देते हुए केएल राहुल ने कहा, “मैं विराट कोहली कहूँगा.”

वहीं भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “सिर्फ विराट”

ऐसे है सचिन के क्रिकेट आँकड़े 

आपकों बता दे, कि सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. वह क्रिकेट के भगवान कहे जाते है. सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए जहां 200 टेस्ट मैचों में 53.79 की शानदार औसत से 15921 रन बनाये.

वही सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 44.83 की औसत से व 86.24 के स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाये है. सचिन ने टेस्ट में 51 तो वनडे क्रिकेट में 49 शतक बनाये.

ऐसे है विराट के क्रिकेट आँकड़े 

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए 77 टेस्ट मैच, 216 वनडे मैच और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है. कोहली ने 77 टेस्ट मैचों में 53.76 की शानदार औसत से 6613 रन बनाये हुए है. साथ ही उन्होंने 216 वनडे मैचों में 59.84 की औसत से 10232 रन बनाये हुए है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी सफल रहे है. उन्होंने 65 टी-20 मैचों में 49.25 की औसत से 4948 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.76 का रहा है. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 38 तो टेस्ट क्रिकेट में 25 शतक लगा चुके है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post करण जौहर ने पूछा विराट और सचिन में से कौन है बेहतर? तो राहुल और हार्दिक ने दिया विवादित बयान appeared first on SportzWiki Hindi.