Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव ने मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बताया अबतक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण

साल 2018 में, भारतीय तेज गेंदबाजों ने 14 टेस्ट मैचों में 23.7 की शानदार औसत से 179 विकेट चटकाए है. तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने इनमें से 136 विकेट हासिल किये है. वर्तमान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम के गेंदबाजो का प्रदर्शन शानदार रहा है.

कपिल देव ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बताया अबतक का सर्वश्रेष्ठ 

चेन्नई में एक समारोह में बोलते हुए, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा, “जिस तरह का प्रदर्शन वर्तमान समय में हमारी गेंदबाजी यूनिट कर रही है.

ऐसा प्रदर्शन मुझे नहीं लगता, कि पिछले 50 सालो में, किसी अन्य भारतीय गेंदबाजी यूनिट ने किया हो. हमारे गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह गेंदबाजी कर रहे है. वह अविश्वसनीय है.”

निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज 

कपिल देव ने आगे अपने बयान में कहा, “मैंने निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए किसी भी भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट को नहीं देखा है. मुझे लगता है, कि यह परिवर्तन हमारे देश के लिए काफी अच्छा है.

यह पिछले 15-20 वर्षों की हमारी मेहनत का फल है. हमने बेंचमार्क अच्छा निर्धारित किया है और यही कारण है, कि अब आप अधिक तेज गेंदबाजों को देख पा रहे है.”

बल्लेबाजों को नहीं होने देते रिलेक्स

कपिल देव ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है कि जब आप तेज गेंदबाजों के एक समूह के रूप में आते हैं, तो विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए रिलेक्स करने का समय नहीं होता है.

अगर किसी टीम में कोई एक खास तेज गेंदबाज होता है, तो विपक्षी बल्लेबाज उसके ओवर संभलकर खेलते हैं और अन्य गेंदबाजो पर रन बटोर लेते है, लेकिन वर्तमान भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में सभी ऐसे गेंदबाज है. जो सभी विकेट लेने में सक्षम हैं. ऐसे ही तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के हुआ करते थे. आप उन गेंदबाजो के खिलाफ भी पांच मिनट आराम नहीं कर सकते थे.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कपिल देव ने मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बताया अबतक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण appeared first on SportzWiki Hindi.