खेल डेस्क। पिछले साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों की बरसात करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब आईसीसी पुरस्कार जीतने के मामले में भी रिकॉर्ड बना दिया है।साल 2018 में अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया की नई रन मशीन विराट कोहली ने आईसीसी के तीन बड़े पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेंगे भारत के ये बड़े रिकॉर्ड, 21 रन बनाते ही कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे विराट
उन्होंने सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ ही वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी अपने नाम किया। उन्होंने पहली बार टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं उन्होंने लगातार दूसरी साल वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही विराट कोहली एक साल में ये तीनों पुरस्कार हासिल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
कीवी टीम के सीनियर खिलाड़ी रॉस टेलर ने विराट से नहीं, बल्कि इन दो खिलाड़ियों से बताया टीम को खतरा
विराट कोहली ने पिछले साल 133.55 की शानदार औसत से 1,202 वनडे रन बनाए। इस साल उन्होंन एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बन बनाए थे। विराट कोहली ने पिछले साल 13 टेस्ट में 55.08 की औसत से 1322 रन बनाए थे।
यहां पर भारतीय टीम और विराट कोहली ने बरकरार रखी अपनी बादशाहत
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। आईसीसी ने उन्हें तीन बड़े पुरस्कार देने की घोषणा की है। विराट के नेतृत्व में ही टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है।