Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रागिनी ने यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर का कोलकाता चरण जीता

कोलकाता
दिल्ली की गोल्फर रागिनी नावेत ने होल इन वन शाट के साथ सृंजिनी मुखर्जी को हराकर गुरुवार को यहां यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर 2018-19 के कोलकाता चरण का 12-14 आयु वर्ग का खिताब जीता। जॉयसूर्जो डे (लडकों के 15 से 18 वर्ष) और रामायुश राय (लड़कों के 13 से 14 वर्ष) ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अपने वर्गों में तालिका में शीर्ष पर रहे। चैतन्य पांडे लड़कों के सात वर्ष तक के वर्ग में और अर्शवंत श्रीवास्तव लडक़ों के नौ वर्ष तक के वर्ग में विजेता बने।