Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी इस शर्मनाक हरकत के लिए पाक कप्तान सरफराज चार मैचों के लिए निलंबित

खेल डेस्क। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी करना इतना भारी पड़ गया है कि अब इसके लिए उन्हें चार मैचों के लिए निलंबन की सजा दी गई है। इस सजा के बाद सरफराज अब पांचवे एक दिवसीय मैच और उसके बाद टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

IndvNz: तीसरे वनडे में भारत की शानदार शुरूआत, धोनी की जगह ये ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम में शामिल

पाकिस्तानी कप्तान ने डरबन में दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान इस तरह की टिप्पणी करना स्वीकार किया था और इसके लिए सरफराज को दो बार सार्वजानिक तौर पर माफी भी मांगी थी। इस सजा के बाद सरफराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एक दिवसीय मैच में नहीं खेल पाए और उनके स्थान पर अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने कप्तानी संभाली।

धोनी तीसरे वनडे में तोड़ सकते हैं इस दिग्गज का ये 'विराट' रिकॉर्ड

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सरफराज को चार मैचों के लिए निलंबित करने के फैसले पर निराशा जताई थी। पाक बोर्ड ने इसके बाद जानकारी देते हुए बताया कि सरफराज आखिरी टी-20 में भी नहीं खेलेंगे। वह स्वदेश लौटेंगे। वहीं शोएब मलिक इस शृंखला में सरफराज के स्थान पर कप्तानी करेंगे।

रोहित और शिखर की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामलें में पीछे छोड़ दिया इस दिग्गज जोड़ी को

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के इस फैसल पर हैरानी जताते हुए कहा कि उसे लगा था कि जब सरफराज अहमद ने सार्वजानिक रूप से दो बार माफी मांग ली है तो उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चौथे वनडे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी (35 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली।