स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है। दोनों टीमों के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना है। साथ ही भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में कंगारू धरती पर वनडे सीरिज में जीत के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। लेकिन इससे पहले विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
What's India Captain @imVkohli's retirement plans? #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/xGxBOxMSdE
— BCCI (@BCCI) January 11, 2019
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि विरात कोहली ने हाल ही में कहा है कि जब वह क्रिकेट से संन्यास लेगे उसके बाद कभी भी दोबारा बल्ला नहीं पकड़ेंगे। यानी आपने कई संन्यास ले चुके क्रिकेटरों का टी20 लीग में खेलते देखा होगा लेकिन विराट कोहली इन सबसे दूर रहने वाले है। विराट ने कहा है कि संन्यास लेने के बाद मैं इस तरह के किसी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा।' कई संन्यास ले चुके क्रिकेटर नियमित तौर पर आईपीएल और बिग बैश लीग में खेलते हैं। लेकिन विराट कोहली का इस तरह का कोई इरादा नही है।
साथ ही उन्होंने टीम की तैयारियों को लेकर कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरिज के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय कप्तान ने अपनी टीम के बल्लेबाजी क्रम की जमकर तारीफ की है लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को के दो खिलाड़ीयों को बड़ा झटका लगा है भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडय़ा और बल्लेबाज केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरिज से बाहर कर दिया गया हैं।
और ये भी पढ़े:
INDvsAUS: भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
ऑस्ट्रेलियाई बच्चे ने की बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल, VIDEO हुआ वायरल
टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के बस की बात नहीं!
Herald