Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल महिलाओं पर टिप्पणी फंसे हुए है, वहीं क्रिकेट में दूसरा विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी कर नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एंडिल फेहलुकवायो के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी और उनकी मां के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं विवाद को बढ़ता देख उन्होंने तुरंत माफ़ी मांगी है।

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने एक के बाद एक 3 ट्वीट करते हुए एंडिल फेहलुकवायो से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उनके फ्रस्टेशन वाले शब्द कोई सुने या समझे। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सरफराज ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैं कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में दुर्भाग्यवश स्टंप माइक में कैद हुए अपने उन कुंठित शब्दों के लिए हर उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं, जो उससे आहत हुए। मेरी किसी पर सीधी टिप्पणी नहीं थी।'

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाना नहीं था। यही नहीं, मैं तो यह भी नहीं चाहता था कि विपक्षी टीम और क्रिकेट फैंस मेरी बातें सुने और समझें। मैंने हमेशा साथी खिलाड़ियों का सम्मान किया है।

सरफराज ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा- मैं उनका मैदान के अंदर और बाहर सम्मान करता रहूंगा। आपको बता दें, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। आपको जानकारी में बता दें, इस मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने 203 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीका ने 5 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया।

यह भी पढ़े:-

IND vs NZ: कोहली-धोनी ने इस तरह मनाया जीत का जश्न, देखें वीडियो

IND vs NZ 1st ODI: शिखर धवन ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज की बराबरी

ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह



Herald