भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर टेस्ट के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। मेलबर्न में खेले गये वनडे मैच को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टेस्ट के बाद यह वनडे क्रिकेट में भी पहला मौका था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को द्विपक्षीय सीरीज में उसी के घर में मात दी हो। इन सभी जीत में कप्तान विराट कोहली की भूमिका अहम थे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुंचे विराट
फोटो: इंस्टाग्राम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुँचने। ऑस्ट्रेलियन ओपन साल में लॉन टेनिस का साल का पहला ग्रैंड स्लैम है।
दोनों ने टेनिस इतिहास की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ी माने जाने वाली सेरेना विलियम्स का मैच देखा। इस मैच में अमेरिका की सेरेना ने उक्रेन की दयाना यास्त्रेम्सका को 6-2, 6-1 से हराया। विराट और अनुष्का दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा किये।
What a day at the Australian open.
An amazing way to finish the Australian summer. Forever grateful
#ausopen pic.twitter.com/fqOiekjH3F
— Virat Kohli (@imVkohli) January 19, 2019
रोहित शर्मा भी गये थे देखने

विराट कोहली से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी साथी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन देखने पहुँचने थे। उन्होंने मेलबर्न वनडे से एक दिन पहले इस टूर्नामेंट में राफेल नडाल का मैच देखा था।
रोहित के साथ युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक और विजय शंकर भी थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी थी। ऑस्ट्रेलिया ओपन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये उनका शुक्रिया अदा किया था।
23 जनवरी से न्यूजीलैंड में सीरीज

ऑस्ट्रेलिया फतह करने के बाद भारत के सामने अगली चुनौती न्यूजीलैंड की होगी। भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरे पर टीम को 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं।
विश्व कप से पहले यह घर से बाहर भारत का अंतिम दौरा है। टीम न्यूजीलैंड की मुश्किल परिस्थति में अपने गेंदबाज और बल्लेबाजों को आजमाना चाहेगी। यह दौरा 10 फरवरी को टी-20 मैच के साथ समाप्त होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुंचे विराट कोहली, देखें फोटो appeared first on SportzWiki Hindi.




