Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करीर ने दर्द से जूझते हुए कंपाउंड तीरंदाजी में अंतिम चार में जगह बनाई

पुणे
एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मध्यप्रदेश की मुस्कान करीर ने कंधे के दर्द से जूझते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर 21 कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के रैंकिंग दौर में 675 का स्कोर करके शीर्ष चार में जगह बनाई । वह 72 तीरों के बाद चौथे स्थान पर रही ।  झारखंड की अनिता कुमारी अंडर 21 वर्ग में शीर्ष पर रही जिसने 694 का स्कोर किया । लड़कों के अंडर 21 वर्ग में पंजाब के संगमप्रीत ंिसह बिस्ला ने 695 स्कोर किया जबकि मध्यप्रदेश के सौरभ पांडे उनसे दो अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहे ।