खेल डेस्क। कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (103) ने पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेल दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पाकिस्तान के पहले पारी के 177 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन सात विकेट पर 409 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। उसकी बढ़त 232 रन की हो गई है।
अपनी शतकीय पारी के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर करवा लिया है। वह पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में डक पर आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगा दिया है।
इसके साथ ही वह टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरे टेस्ट टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले विश्व का कोई कप्तान ये कारनाम नहीं कर सका था। हालांकि वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले 1955 में जैकी मैक्गलेव ने इंग्लैंड और 2012 में दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा कारनाम किया था।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपनी 103 रन की शतकीय पारी के दौरान 226 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां शतक है। दक्षिण अफ्रीका की इस पारी में टी बावुमा ने भी 75 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर डी कॉक ने 59 रन बनाए।पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर ने चार और शाहीन आफरीदी ने तीन विकेट अपने नाम किए।