खेल डेस्क। तेज गेंदबाज विनय कुमार (नाबाद 83) ने रोनित मोरे (10) के साथ दसवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 39 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।
राजस्थान तेज गेंदबाजों के सामने मेजबान कर्नाटक ने एक समय अपने नौ विकेट केवल 166 रन पर ही गंवा दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान पहली पारी में कर्नाटक पर बढ़त हासिल कर लेगा, लेकिन विनय कुमार ने नाबाद 83 रन की अर्धशतकीय पारी खेल अपनी टीम को संकट की इस घड़ी से बाहर निकाला।
टीम की हार की गारंटी है ऑस्ट्रेलिया में इस बल्लेबाज का शतक, ये रिकॉर्ड हैं गवाह
पूर्व कप्तान विनय कुमार ने 144 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौकों और दो छक्कों की सहायता से ये पारी खेली। कर्नाटक की ओर से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज केवी सिद्धार्थ रहे। उन्होंने 91 गेंदों पर आठ चौकों की सहायता से 52 रन बनाए। राजस्थान की ओर एक बार फिर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
फिल्म 83 के लिए इस महान भारतीय तेज गेंदबाज से ट्रेनिंग लेंगे जा रहे हैं रणवीर सिंह
मैच में स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। जबकि तेज गेंदबाज तनवीर उल हक ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट अपने नाम किया।राजस्थान ने दूसरी पारी मेंबिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं।
इससे पहले कर्नाटक ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान को पहले दिन 224 रन पर समेट दिया। राजस्थान की ओर से कप्तान महिपाल लोमरोर ने 133 गेंदों में 50 रन और राजेश बिश्नोई ने 119 गेंदों में सर्वाधिक 79 रन का योगदान दिया। वहीं सलामी बल्लेबाज चेतन बिष्ट ने 39 रन बनाए।