भारतीय टीम को हैमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मैच में एक शर्मनाक 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने कहा है, भारतीय टीम ने अपने नियमित कप्तान विराट कोहली को आज मिस किया है.
इस तरह के मैचों से बहुत कुछ सीखने को मिलता

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कभी-कभी एक टीम के लिए इस तरह के मैच आते हैं, लेकिन आप हमारी पिछले एक-दो सालों की क्रिकेट को देखों, तो हमने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है.
आपकों इस तरह के मैचों से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है. इस तरह के मैचों से आपकों सबक मिलता है और आप आगे के मैचों में इस तरह की गलती नहीं करते हो. हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा, कि हम अपनी गलतियों पर सुधार करें.”
पिच को देखकर थे आश्चर्यचकित

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा, “हमने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा क्रिकेट खेला, हमने न्यूजीलैंड को भी शुरूआती तीनों मुकाबलों में एकतरफा हराया, लेकिन आज हम मैच से पूरी तरीके से बाहर थे. न्यूजीलैंड के गेंदबाजो ने बहुत शानदार गेंदबाजी की, उनकी कुछ गेंदे अनप्लेबल थी.
हम पिच को देखकर आश्चर्यचकित हुए, यह पिच मुश्किल था. गेंद स्विंग हो रही थी. हमारे बल्लेबाजों को स्विंग के कारण ही परेशानियों का सामना करना पड़ा, कॉलिन डी ग्रैंडहोम की बॉल भी इस पर अच्छी स्विंग कर रही थी.”
विराट कोहली को मिस किया

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा,
“हां, जरुर हमने विराट कोहली को मिस किया, लेकिन कभी किसी बड़े खिलाड़ी के ना होने से एक युवा खिलाड़ी को मौका मिलता है. हम हमेशा विराट कोहली पर डिपेंड नहीं रह सकते हैं. निश्चित रूप से विराट एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, लेकिन उनके टीम में ना होने से शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला था.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भुवनेश्वर कुमार ने बताया धोनी और कोहली में से किस खिलाड़ी की भारतीय टीम को खली कमी appeared first on SportzWiki Hindi.