Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एयर फोर्स पूना ने लखनऊ को हराया

निवाड़ी
मध्यप्रदेश के पृवीपुर में 38वीं अखिल भारतीय बालीवॉल प्रतियोगिता में प्रथम सेमीफाईनल में सिग्नल कोर लखनऊ ने आर्मी जयपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। वहीं दूसरे सेमीफायनल में कुरूक्षेत्र को 3-2 से हराकर एयर फोर्स पूना ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच एयर फोर्स पूना ने 3-0 से सिग्नल कोर लखनऊ को हराकर विजेता शील्ड पर कब्जा किया, सिग्नल कोर लखनऊ उपविजेता रही। इस अवसर पर कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोतीलाल दुबे, उन्नत कृषि करने वाले किसान मोहन कुशवाहा तथा स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वालीवॉल टूर्नामेंट के 38 वर्ष के आयोजन पर स्मारिका का विमोचन किया गया।