भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक हुए 3 मैच में भारत 2-1 से आगे है और चौथा मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा। इस मैच को अगर भारतीय टीम ड्रा भी करवा लेती है, तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम कर पायेगी।
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया इंटरव्यू

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने हाल में ही दैनिक जागरण को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने भारतीय टीम की जीत के बारे में बात की।
इस बारे में वीवीएस लक्ष्मण ने कहा
“मैं बचपन से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना देखता था। मैंने वहां खेला भी, लेकिन हम जीत नहीं सके। विराट की टीम में वह माद्दा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे। टीम की गेंदबाजी में क्षमता है और बल्लेबाजी में वह गहराई है जिसके दम पर वे जीत सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम मेजबान टीमों से बेहतर थी, लेकिन हम मौके का फायदा नहीं उठा सके थे।”
भारतीय घरेलू क्रिकेट की तारीफ की

ऑस्ट्रेलिया की टीम के दो प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम काफी कमजोर हो गयी है। वह लगातार बैकफूट पर रह रहे हैं, वहीं भारतीय टीम सचिन, द्रविड़ और कुंबले जैसे खिलाड़ियों के जाने के बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही। इस बारे में लक्ष्मण ने कहा
“ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है और काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक चीज जरूर बोलूंगा कि बीसीसीआइ की संरचना बहुत बढि़या है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट, आयु वर्ग क्रिकेट, इंडिया-ए की बात करें तो ये टीमें राहुल द्रविड़ की कोचिंग में खेल रही हैं। आइपीएल की बात करें तो उससे बहुत फायदा मिल रहा है।”
खिलाड़ियों पर दिखाए विश्वास

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे पर अच्छा खेलने के बाद भी हार गयी थी। यहाँ टीम के चयन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। टीम चयन के बारे में वीवीएस लक्ष्मण ने कहा
“मेरा मानना है कि आप अगर किसी का चयन करते हैं तो आपको उसके ऊपर विश्वास जताना चाहिए। आप विश्वास तभी जता सकते हैं जब आप उसको लगातार मौके देंगे। एक खराब मैच या प्रदर्शन के बाद अगर आप किसी को हटा देंगे तो मुझे लगता है कि इससे ना तो उस खिलाड़ी को फायदा होगा और ना ही टीम को होगा।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीवीएस लक्ष्मण को भरोसा, विराट कोहली करेंगे उनके बचपन का ये सपना पूरा appeared first on SportzWiki Hindi.