Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा। विराट कोहली ने पिछले साल कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। वहीं पिछले साल सर्वाधिक रनों के मामलें में भी टॉप पर रहे। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए शुरू हुआ नया साल भी अच्छा रहा। क्योंकि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारू धरती पर लगभग 71 साल बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल कर ली है।

इसी के साथ ​कप्तान विराट कोहली के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार दूसरे साल भारत के नंबर-1 सेलिब्रिटी ब्रांड बने है। भारतीय कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 1,203 करोड़ रुपए है। इसी के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ब्रांड वैल्यू के मामले में क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सुपर स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने अमिताभ बच्चन, किंग खान, दीपिका पादुकोण को भी इस मामलें पछाड़ कर ये खास मुकाम एक बार फिर हासिल कर लिया। इसी के साथ कप्तान विराट कोहली इस मामलें में भी बेताज बादशाह बन गए है। आपको बता दें कि ​विराट कोहली की पिछले साल 1200 करोड़ ब्रांड वैल्यू थी।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम शनिवार यानि की 12 जनवरी को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच सिडनी में खेलेगी। कोहली की कप्तानी में भारत ने हाल ही संपन्न हुई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कंगारू टीम को उसकी धरती पर रौंद कर 2—1 से टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे।