Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक चैंपियन मारिन कई महीनों के लिए बैडमिंटन कोर्ट से बाहर

मैड्रिड
स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन दाहिने पैर के घुटने में चोट लगने के कारण कई महीनों के लिए कोर्ट से बाहर हो गयी हैं। तीन बार की विश्व चैंपियन एवं ओलपिंक चैंपियन 25 वर्षीय मारिन गत रविवार को इंडोनेशियाई मास्टर्स के Þफाइनल के दौरान भारत की सायना नेहवाल के खिलाफ अपना दायां घुटना चोटिल कर बैठीं थीं और उन्होंने पहले गेम में दर्द के कारण तब मैच छोड़ दिया जब वह 10-4 से आगे चल रही थीं। चोट लगने के बाद उनका स्पेन में सोमवार को परीक्षण किया गया जिसमें उनके दाहिने पैर के घुटने में लगी गंभीर चोट का पता चला। जानकारी के मुताबिक उनका आॅपरेशन किया जाएगा जिसके बाद उन्हें कई महीनों तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ेगा। आॅपरेशन कब होगा इसकी तारीख की अभी पुष्टि नहीं की गयी है।