इंटरनेट डेस्क। एक तरफ जहां सभी खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी करने में लगे हुए है वही अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने इस विश्व कप से पहले संन्यास का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया है। हालाकि उन्होंने ने अपने संन्यास लेने का कारण भी सभी के सामने रख दिया है बताया जा रहा है कि बोथा अपनी चोटों से परेशान होकर संन्यास लेने का निर्णय लिया है।
बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जोहान बोथा काफी समय से अपनी चोटों से परेशान चल रहें थे साथ ही उनको टीम में वापसी की बहुत कम उम्मीद थी। आपको बता दे कि जोहान बोथा ने टीम के लिए 2011 के विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करके सबका दिल जीत लिया था। साथ ही आपको बता दे कि उन्होंने ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली शामिल थी। बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 80 मैच खेले और 600 रन बनाने के साथ 72 विकेट अपने नाम किए है। साथ ही टीम को कई अहम मैचो में जीत दिलाई। लेकिन अब इस विश्व कप में उनका जलवा देखने को नही मिलेगा।
आपको बता दे जोहान बोथा ने अपने वनडे करियर का आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ और टी-20 मैच भारत के खिलाफ खेला था। साथ ही चोट के चलते काफी समय से टीम जगह नही बना पा रहें थे। बोथा ने अपने क्रिकेट करियर में केवल पांच टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 17 विकेट झटके है। बोथा ने टी20 में उन्होंने 40 मैच खेलकर 37 विकेट अपने नाम किए है।
और ये भी पढ़े:
कोच पोवार और डायना एडुल्जी से विवाद पर मिताली राज ने फिर दिया बयान, कहा...
IPL की इस टीम की हिस्सेदारी खरीदकर बच्चन परिवार ले सकता है क्रिकेट जगत में एंट्री!
पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी
Herald