Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने जीता बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तो ऑस्ट्रेलिया के इस सौतेलेपन की वजह से रो पड़े सुनील गावस्कर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इसी के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने 71 साल बाद जीत दर्ज की है. इस सीरीज का नाम भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर के नाम पर रखा गया है.

इस वजह से सुनील गवास्कर के आंखों में आंशु आ गएं 

 

एक तरफ  भारतीय टीम की जीत पर जहां सारा देश खुश है. वहीं पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर की आंखों में आंसू आ गए.गौरतलब है कि, सुनील गावस्कर की आंखों में ये आंसू उन्हें प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मौजूद रहने का निमंत्रण न मिलने की वजह से आएगा. गावस्कर ने टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद सोनी सिक्स पर कार्यक्रम में कहा, ‘मेरी आंखों में आंसू हैं.’

सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को यह अकेले एलन बॉर्डर ने दी. गावस्कर को इस बात का बेहद दुख है कि उनके नाम पर ट्रॉफी होने के बावजूद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं बुलाया गया.

गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के लिए ये बोले गवास्कर 

गौरतलब है कि,  लोगो का मानना हैं कि, गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति के कारण भारत को यह जीत मिली लेकिन गावस्कर ने इसे मानने से इन्कार कर दिया.

 

गावस्कर ने  इस बारे में कहा,

‘आस्ट्रेलियाई टीम अगर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली तो यह भारत की गलती नहीं है. ऑस्ट्रेलिया उन पर कम अवधि का प्रतिबंध लगा सकता था लेकिन निश्चित तौर यह माना गया कि एक साल का प्रतिबंध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये अच्छा साबित होगा क्योंकि वे एक उदाहरण पेश करना चाहते थे.’ ‘भारत के सामने जो टीम उतारी गई वह उससे खेला और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.’

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत ने जीता बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तो ऑस्ट्रेलिया के इस सौतेलेपन की वजह से रो पड़े सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.