2018 जबसे खत्म हुआ सभी क्रिकेट प्रेमी को आईसीसी के बेस्ट प्लेइंग इलेवन आने का इंतजार था. वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन आ गई है. इस टीम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा पूरे साल शानदार फॉर्म में थे. उनके साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फॉर्म के तो क्या कहने.
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव पूरे साल शानदार गेंदबाजी करी. वहीँ राशीद खान तो विश्व के हर कोने में जा कर विकेट लिए. आइए हम आपको बताते हैं, आईसीसी ने किन खिलाड़ियों को चुना है.
सलामी बल्लेबाज- रोहित शर्मा-जॉनी बेयरस्टो

सलामी बल्लेबाज के रूप में आईसीसी ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अपने टीम में लिया है. ये दोनों पूरे साल शानदार फॉर्म में थे. किसी भी टीम के खिलाफ इन दोनों का बल्ला जमकर चला. रोहित शर्मा विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में नंबर 2 पर है. आईसीसी रैंकिंग में यह खिलाड़ी दूसरे स्थान पर है.

वहीं अगर जॉनी बेयरस्टो की अगर बात करें तो वो 13 वें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा ने इस साल 19 मैच में 1030 रन बनाएं हैं. वहीँ जॉनी बेयरस्टो ने पूरे साल 22 मैच में 1025 रन बनाएं हैं. रोहित शर्मा ने जहाँ 73.57 के शानदार औसत से रन बनाएं हैं. वहीँ बेयरस्टो ने 46.59 के औसत से रन बनाएं हैं.
विराट कोहली(कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने अपना कप्तान बनाया है. यह खिलाड़ी पिछले साल क्या गजब के फॉर्म में था. कोहली ने पूरे साल गेंदबाजों को पानी पिलाकर-पिलाकर कर मारा. कोहली ने पूरे साल 14 मैच खेलें इन मैचों में यह खिलाड़ी 133.55 के औसत से 1202 रन बनाएं. इनका सर्वाधिक स्कोर 160 रन नाबाद था. जो इन्होने साउथ अफ्रीका में उन्हीं के धरती पर बनाया था.
जो रूट

इंग्लैंड टीम का यह धाकड़ बल्लेबाज इस साल 24 मैच में 946 रन बनाएं. जिसमे उनका औसत लगभग 60 का रहा. इसमें उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक भी लगाएं. इंग्लैंड टीम में यह खिलाड़ी पूरे साल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा.
रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने पूरे साल गेंदबाजों के सामने कोहराम मचाते हुए बल्लेबाजी करी. उन्होंने इस साल 11 मैच ही खेले लेकिन इतने मैच में ही इस खिलाड़ी ने 639 रन बनाएं. जिसमे इनका सर्वाधिक स्कोर 181 का था.
जॉस बटलर (विकेटकीपर)

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज और विकेटकीपर को टीम का फिनिशर और विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. इन्होंने 23 मैच में 51 के औसत से 671 रन बनाएं.
बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका दी गई है. बता दें, यह खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ शानदार बल्लेबाजी भी कर सकता है. इन्होने पूरे साल कमाल का प्रदर्शन किया है.
मुस्ताफिजुर रहमान

अगर गेंदबाजी की बात करें तो मुस्ताफिजुर रहमान ने पिछले साल 18 मैच में 29 विकेट झटके. उन्होंने पूरे साल बेहतरीन गेंदबाजी करी. इस खिलाड़ी के बेहतरीन गेंदबाजी को देखकर उनको टीम में चुना गया.
राशीद खान

अफगानिस्तान का ये शानदार गेंदबाज पूरे साल बेहतरीन गेंदबाजी करते नजर आया. विकेट लेने के मामले में रशीद खान नंबर एक पर रहे. उन्होंने पूरे साल 20 मैच में 48 विकेट झटके. उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से हर बल्लेबाज को परेशानी में डाला.
जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज इस समय दुनिया में छा गया है. इस खिलाड़ी ने पिछले साल क्या शानदार गेंदबाजी करी. इन्होने 13 मैच में 22 विकेट अपने नाम किएं. इस खिलाड़ी को बहुत से मैचों में आराम दिया गया. नहीं तो ये रिकॉर्ड और बेहतर होता.
कुलदीप यादव

भारतीय टीम का ये शानदार गेंदबाज पिछले पूरे साल बल्लेबाजों के लिए परेशानी बने रहें. उन्होंने 19 मैचों में 45 विकेट झटके. विकेट लेने के मामले में वो दूसरे स्थान पर रहें.
ये थी आईसीसी की 2018 की सबसे बेहतरीन वनडे टीम.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post आईसीसी ने जारी की वनडे की सबसे बेहतरीन टीम, कोहली को बनाया कप्तान, इन चार भारतीय खिलाड़ियों को भी मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.