Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के टेस्ट में खराब प्रदर्शन की जांच कराएगा पीसीबी : मनि

कराची 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच की जाएगी।पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों तीनों टेस्ट मैच गंवाने पड़े थे और मनि ने कहा कि हाल के परिणाम निराशाजनक है और क्रिकेट प्रशंसक भी टेस्ट प्रदर्शन से निराश हैं। मनि ने कहा, ‘टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे निसंदेह सभी निराश है। हम इसकी जांच करेंगे और कारणों का पता लगाएंगे।’ साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलने से पहले पाकिस्तान को न्यू जीलैंड से यूएई में टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी।