Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड एरिन हॉलैंड ने की चतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ, भारत से है ये खास नाता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट आज से शुरू हो गया. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 303 रन बना लिए. इसमे भारतीय टीम के नए दिवार चतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने जैसे ही शतक लगाया सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा होने लगी. भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के भी क्रिकेट प्रेमी ने पुजारा की जमकर तारीफ की.

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड और एंकर एरिन हॉलैंड ने पुजारा की जमकर प्रशंसा की है 

आईपीएल के दौरान एंकर एरिन हॉलैंड ने चतेश्वर पुजारा की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया,

बता दें, पुजारा ने अपना 18 वां शतक लगाया है. एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की गर्लफ्रेंड होकर एरिन हॉलैंड द्वारा की गई प्रशंसा से पुजारा को भी काफी अच्छा महसूस होगा जब वो ये ट्वीट देखेंगे.

पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया एरिक हॉलैंड आईपीएल 2018 के दौरान एकरिंग करते आई थी नजर 

पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया एरिक हॉलैंड आईपीएल के इस सीजन में प्री और पोस्ट मैच शो में एंकरिंग करते नजर आई थी. एरिक हॉलैंड माइकल क्लार्क, केविन पीटरसन, ब्रेट ली के साथ क्रिकेट के बारे में बात करते  दिखी थी.

आईपीएल में एंकरिंग करने के बारे में एरिन ने बताया था कि,” ये मेरे करियर के लिए सबसे अहम पल है. मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी.”

एरिन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी. जिसमे उन्होंने लिखा था कि अगले एक महीने तक भारत में रहूंगी.

चतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात शतक बना लिए हैं 

सिडनी टेस्ट में शतक लगाकर भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज ने कई बड़े कारनामे अपने नाम किए. पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 टेस्ट शतक जड़ दिए हैं और उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 7 टेस्ट शतक जड़े हैं. वहीं ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पुजारा का ये तीसरा शतक है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड एरिन हॉलैंड ने की चतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ, भारत से है ये खास नाता appeared first on SportzWiki Hindi.