Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीबीएल: अवध वारियर्स को हराकर बेंगलुरू रैप्टर्स फाइनल में

बेंगलुरू
बी. साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत के शानदार प्रदर्शन से मेजबान बेंगलुरू रैप्टर्स ने यहां कांतिरवा स्टेडियम में वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन के पहले सेमीफाइनल में अवध वॉरियर्स को शुक्रवार को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अवध ने पहला ट्रम्प मैच जीत 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन प्रणीत और श्रीकांत ने अपने-अपने मुकाबले जीत स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। बेंगलुरू के मोहम्मद अहसान और हैंड्रा सेतियावान की जोड़ी ने अपना ट्रम्प मुकाबला जीतकर बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया। 

पहला मैच मिश्रित युगल का था जहां अवध की माथिया क्रिस्टिएनसेन और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने बेंगलुरू की मार्कस एलिस और लॉरेन स्मिथ को जोड़ी को सीधे गेमों में 15-7, 15-10 से मात दी। इस मैच को जीत अवध के हिस्से दो अंक आए। यह उसका ट्रम्प मैच था। अगले मैच में पुरुष एकल वर्ग में अवध ने ली डोंग केयुन को बेंगलुरू के साई प्रणीत के सामने उतारा। प्रणीत ने यह मैच 15-9, 15-4 से जीत अपनी टीम के खाते में एक अंक डाला। इस मैच के बाद अवध की टीम 2-1 से आगे थी। बेंगलुरू के किदाम्बी श्रीकांत और अवध के सोन वान हो के बीच अगला मुकाबला था। श्रीकांत ने यह मैच 15-7, 15-10 से जीत अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला उसे मुकाबले में बनाए रखा। श्रीकांत की यह लगातार सातवीं जीत रही। पुरुष युगल मैच में अवध के ली यांग और माथियास की जोड़ी का सामना बेंगलुरू के मोहम्मद अहसान और हैंड्रा सेतियावान की जोड़ी से हुआ। यह बेंगलुरू का ट्रम्प मैच था और बेंगलुरु की जोड़ी ने 15-14, 15-9 से जीत दिलाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।