न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने काफी पहले क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद वह दुनिया भर में हो रहे टी-20 लीग में खेलते नजर आते हैं। 37 वर्षीय मैकुलम अभी भी दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं और पूरी दुनिया उनके फील्डिंग की दीवानी है। वह अभी ब्रिसबेन हीट के लिए बिग बैश में खेल रहे हैं।
फिर दिखाया कमाल

ब्रेंडन मैकुलम ने एक बार फिर क्रिकेट में मैदान पर अपना कमाल दिखाया है। बिग बैश के 21वें मैच में ब्रिसबेन हीट के सामने पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम थी। पर्थ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 135 रन ही बना पाई।
इस मैच में मैकुलम ने क्रिकेट का सबसे बेहतरीन कैच लपकने से चूक गये। लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग कर रहे मैकुलम ने हवा में उड़ते हुए बाएं हाथ से कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गयी।
आईपीएल में नहीं बिके मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्हें नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। इससे पहले वह कई और टीमों के लिए खेल चुके हैं।
आईपीएल के पहले ही मैच में उन्होंने 158 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यह पारी लोगों को आज भी याद है। उम्र बढ़ने के साथ जहां खिलाड़ियों की फिटनेस घटती है वहीं मैकुलम मैदान पर कमाल दिखाने में पीछे नहीं रह रहे।
ब्रिसबेन हीट ने जीता पहला मैच

ब्रिसबेन हीट की टीम ने इस बिग बैश सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम अभी तक तीन मैच में एक भी नहीं जीत पाई थी लेकिन इस मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने उसे जीत दिला दी।
टीम के लिए अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की।4 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर पर्थ के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
देखें वीडियो:
Brendon McCullum needs to be New Zealand's new #FIFA World Cup goalkeeper!
…provided New Zealand actually make the World Cup #BBL08 pic.twitter.com/uB6RAfxkhU
— KFC Big Bash League (@BBL) January 5, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: ब्रेंडन मैकुलम ने छोड़ा क्रिकेट का सबसे मुश्किल कैच, पकड़ते तो बन जाता इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.
