Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये भुल्लर और शुभंकर

दुबई
गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और दुबई डेजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां एक अंडर 71 का स्कोर ही बना पाये। भुल्लर और शुभंकर का स्कोर एक समय तीन अंडर और दो अंडर था लेकिन दिन के आखिर में वे संयुक्त 58वें स्थान पर रहे। एसएसपी चौरसिया ने तीन ओवर से उबरकर इवन पार पर अपना दौर खत्म किया और कट में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। भारत के एक अन्य खिलाड़ी रेयान थामस ने दो ओवर का कार्ड खेला। मार्क फिट्जपैट्रिक सात अंडर 65 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद छह गोल्फर छह अंडर 66 के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।