खेल डेस्क। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर टीवी शो के दौरान महिलाओं पर विवादास्पद टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। इस कारण इन दोनों ही खिलाडिय़ों पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है।
बीसीसीई की प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने पांड्या और राहुल पर इस मामले को लेकर आज दो वनडे मैचों के प्रतिबंध की सिफारिश की। सीओए सदस्य डायना इडुल्जी ने इस मामले को बीसीसीआई की विधि शाखा के पास भेज दिया है।
इस दिग्गज के अनुसार ये भारतीय टीम खेलेगी 2019 का विश्वकप!
इससे पहले सीओए ने इस मामले को लेकर दोनों खिलाडिय़ों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में हार्दिक पांड्या विनम्रतापूर्वक माफी मांगते हुए कहा था कि वह दोबारा इस तरह का व्यवहार नहीं करेंगे।
विश्व कप से पहले अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, देखिए पूरा कार्यक्रम
अगर इस मामले में हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर दो एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली वनडे शृंखला के शुरुआत दो मैच नहीं खेल पाएंगे। दूसरा मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।
2019 विश्वकप से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अचानक की संन्यास की घोषणा
गौरतलब है कि करण जौहर की मेजबानी में आयोजित ;कॉफी विद करण टीवी शो में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पेश ने शिरकत की थी। शो के दौरान हार्दिक पांड्या सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ शारीरिक संबंधों की बात को अशोभनीय करार दिया था। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की गई।