Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडम गिलक्रिस्ट ने बताया ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा में से किसे होना चाहिए भारतीय टीम का नियमित विकेटकीपर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे जरुर कई मौकों पर निराश किया है, लेकिन बल्लेबाजी में ऐसा कुछ नहीं है। पहले तीन मैचों में लगातार 25-40 से बीच का स्कोर बनाया था लेकिन इस मैच में उन्होंने 159 रनों की नाबाद पारी खेल दी। यह उनके टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

रिद्धिमान साहा की जगह टीम में मिला था मौका

ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की चोट के बाद भारतीय टीम में मौका मिला था। उन्होंने इस मौकें का पूरा फायदा उठाते हुए बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया।

बल्ले से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले पंत ने विकेटकीपिंग में भी कई रिकॉर्ड बनाये हैं लेकिन लगातार कैच छोड़ने और बाई रन देने की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई है।

पंत या साहा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बनाया कि ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा ऋषभ पंत में किसे आगे के टेस्ट मैच में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने पहले पंत के बारे में कहा

“कई बार देखा गया है कि पंत गेंद आने से काफी पहले उठ जाते हैं। उन्हें सीखना पड़ेगा कि नीचे रहे और गेंद की बाउंस के साथ ही ऊपर उठे। उन्होंने सीरीज में कुछ डाइविंग कैच छोड़े हैं, लेकिन वह उनकी पोजीशन की वजह से नहीं थे। उसमें उनके ग्लब वर्क की दिक्कत थी।”

गेंदबाजों पर छोड़ देना चाहिए फैसला

गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम मैनजमेंट को सलाह दी है कि ऋषभ पंत और साहा में उसी को मौका दें जिन्हें गेंदबाज चाहते हैं। हालाँकि, उन्होंने पंत के बाएं हाथ के बल्लेबाज होने का फायदा के बारे में बताया था।

“मुझे लगता है कि यह निर्णय लेने के लिए गेंदबाजी समूह पर छोड़ दिया जाना चाहिए, कि वे विकेट के पीछे साहा की शानदार विकेटकीपिंग चाहते हैं या पंत द्वारा अतिरिक्त रन। साहा खुद एक बहुत अच्छे बल्लेबाज भी हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एडम गिलक्रिस्ट ने बताया ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा में से किसे होना चाहिए भारतीय टीम का नियमित विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.