Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : रोहित शर्मा को आउट करने पर स्टोइनिस और हैंड्सकॉम्ब ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, जिसे देख हर भारतीय प्रशंसक को आयेगा गुस्सा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाये है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के शुरूआती दो विकेट 101 रन के स्कोर पर गिर गए है.

रोहित खराब शॉट खेलकर हुए आउट 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बहुत खराब शॉट खेलकर दूसरे वनडे मैच में आउट हुए है. दरअसल, भारत की पारी का 18वां ओवर मार्कस स्टोइनिस लेकर आ रहे थे.

उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और उनके बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधे पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथ में चली गई और रोहित को अपना विकेट गंवाना पड़ा है.

स्टोइनिस और हैंड्सकॉम्ब ने दी बहुत खराब प्रतिक्रिया 

 

आपकों बता दें, कि रोहित शर्मा को आउट करने के बाद मार्कस स्टोइनिस और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बहुत खराब प्रतिक्रियाएं दी है. उनकी यह प्रतिक्रियाएं भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी.

दरअसल, मार्कस स्टोइनिस रोहित को आउट करने के बाद एग्रेशन में अपनी बॉडी दिखाने लगे. वहीं पीटर हैंड्सकॉम्ब अपने दोनों हाथों की एक-एक उँगलियाँ उठाने लगे.

यहाँ क्लिक कर देखें रोहित के आउट होने पर स्टोइनिस और हैंड्सकॉम्ब का रिएक्शन 

 

 

आप इन दोनों वीडियो में देख सकते है, कि कैसे रोहित शर्मा को आउट करने के बाद मार्कस स्टोइनिस और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने मैदान पर गलत एग्रेशन दिखाया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : रोहित शर्मा को आउट करने पर स्टोइनिस और हैंड्सकॉम्ब ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, जिसे देख हर भारतीय प्रशंसक को आयेगा गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.