खेल डेस्क। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। अब शृंलखा का निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है।
सिडनी में खेले गए पहले वनडे के दौरान अंबाटी रायुडू पर गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध माना गया है। मैच के बाद मैदानी अंपायरों ने रायुडू के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की हैं।
विराट कोहली के लिए ये तारीख है बहुत खास हासिल की ये खास उपलब्धि, जानिए
शृंखला के पहले मैच के दौरान अबांटी रायुडू ने दो ओवर गेंदबाजी की थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मोहम्मद शमी के कंधे और पीठ में खिंचाव के कारण बाहर जाने के बाद अंबाटी रायुडु को गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा था।
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद अब हार्दिक पांड्या को लगा एक और बड़ा झटका
इस दौरान उन्होंन दो ओवर गेंदबाजी करते हुए 13 रन दिए। उन्होंने कंगारू टीम की पारी के दौरान 22वां और 24वां ओवर डाला। इस दौरान रायुडू के गेंदबाजी एक्शन को लेकर मैच अधिकारियों को कुछ अजीब सा लगा। मैच में अंपायरों ने अंबाटी रायुडू के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया है। अब भारतीय क्रिकेटर अंबाटी रायुडू को 14 दिनों के अंदर परीक्षण से गुजरना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय खिलाडिय़ों ने बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड
मैच अधिकारियों ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भारत टीम प्रबंधन को भेज दी है। भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज रायडू के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर अब आईसीसी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। आईसीसी ने अगर अपनी जांच में भी रायुडू का एक्शन संदिग्ध माना तो उन पर अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक लग सकती है। गौरतलब है कि इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
कोहली ने लगाया करियर का 39 वां शतक, लारा का ये रिकॉर्ड तोडऩे के करीब पहुंचे