Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के साथ हुई छेड़छाड़, आईसीसी ने सभी को दिया ये मैसेज

आज के दौर में सोशल मीडिया का अपना ही एक बहुत ही खास महत्व है। सोशल मीडिया समय के साथ ही बहुत ही मजबूती के साथ अपने पैर फैला रहा है और पूरे विश्व भर के लोगों पर इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया के अपने कई तरह के अलग-अलग लिंक है।

सोशल मीडिया पर बढ़ रहा है अकाउंट से छेड़छाड़ का मामला

लेकिन सोशल मीडिया जितना तेजी के साथ फैल रहा है उतना ही तेजी के साथ सोशल मीडिया के साथ छेड़छाड़ करने वालों की कमी भी नहीं है।

मौजूदा समय में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे अकाउंट का तेजी के साथ विस्तार तो होता जा रहा है तो वहीं अब इन अकाउंट के साथ छेड़छाड़ के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के ट्वीटर अकाउंट के साथ हुई छेड़छाड़

ऐसा ही कुछ क्रिकेट जगत में भी देखने को मिलता है जहां क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ ही टीमों के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ कोई ना कोई आए दिन छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है।

इसी तरह विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बोर्ड के ट्वीटर अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसकी जानकारी आईसीसी के ट्वीटर अकाउंट से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने दी।

आईसीसी के ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से दी इसकी जानकारी

सोमवार को आईसीसी के ट्वीटर हैंडल से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के ट्वीटर अकाउंट से छेड़छाड़ की जानकारी दी गई जिसमें लिखा है कि

“कृपया ध्यान रखे @OfficalCSA के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है। दक्षिण अफ्रीका में हमारे मित्र को स्थिति को जल्दी से हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें या खाते के साथ संलग्न करें जब तक कि ये ठीक ना हो जाए।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के साथ हुई छेड़छाड़, आईसीसी ने सभी को दिया ये मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.