हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बता दें, कि बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के मामले की जाँच होने तक के लिए सस्पेंड कर दिया है और अब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के मामले पर फैसला सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त लोकपाल करेंगे. इसी बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है.
हार्दिक-राहुल सहित सभी भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार की होगी काउंसिलिंग

दरअसल, विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए व्यवहार के स्तर पर काउंसिलिंग लेने का सुझाव दिया है. भारतीय सीनियर टीम के साथ इंडिया ए टीम और अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों की भी काउंसिलिंग होगी.
लैंगिक संवेदनशीलता सेशन भी शामिल

इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “भारतीय सीनियर टीम के साथ-साथ इंडिया ए टीम और अंडर-19 टीम के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में व्यवहार काउंसिलिंग का आयोजन किया जायेगा. इस काउंसिलिंग में पेशेवर खिलाड़ियों से जुड़े हर पहलू को शामिल किया जायेगा. इसमें लैंगिक संवेदनशीलता पर सेशन भी शामिल है.”
राहुल और पांड्या के लिए अलग से किसी सेशन का आयोजन नहीं

उनसे जब पूछा गया, कि क्या राहुल और पांड्या के लिए अलग से लैंगिक संवेदनशीलता सेशन का आयोजन किया जायेगा, तो उन्होंने इससे इनकार किया और कहा, “राहुल और पांड्या के लिए अलग से किसी सेशन का आयोजन नहीं होगा. पूरी भारतीय टीम इस सेशन का हिस्सा होगी. केन्द्रीय अनुबंध का हिस्सा होने के नाते ये दोनों खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे.”
अनिरुद्ध चौधरी ने दिया लैंगिक संवेदनशीलता सेशन का सुझाव

आपकों बता दें, कि बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने ही लैंगिक संवेदनशीलता सेशन का सुझाव दिया है. हालाँकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, कि कौन सी कंपनी को इस लैंगिक संवेदनशीलता सेशन का काम दिया जायेगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान सिर्फ हार्दिक पंड्या या केएल राहुल नहीं, बल्कि होगी पूरी टीम की जांच appeared first on SportzWiki Hindi.