Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: टीम में नहीं मिल रही यजुवेंद्र चहल को जगह, शुरू किया अपना टॉक शो, कोहली को दी ये जिम्मेदारी

भारतीय टीम कल ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए करो या मरो मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर ली. इस जीत में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया. चाहे वो धोनी हो कोहली हो या फिर कार्तिक. गेंदबाजी की अगर बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करी. इन दो मैच में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है.

टीम से बाहर नए अंदाज में नजर आ रहे है यजुवेंद्र चहल

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा नहीं हो लेकिन पर्दे के पीछे वो टीम के एंटरमेंट का पूरा जिम्मा उठा रखा है. वनडे सीरीज के दौरान चहल अपना चहल टीवी टॉक शो लेकर आए हैं. पहले मैच में इस दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा उनके मेहमान थे.

एडिलेड वनडे के बाद चहल ने इसी शो के लिए विराट से बात की जिसका एक हिस्सा बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वह चहल की तारीफ करते दिख रहे हैं.

‘चहल टीवी’ पर  आना विराट के लिए गर्व की बात

चहल के साथ हंसी मज़ाक का दौर चला तो विराट ने कह दिया कि ‘चहल टीवी’ पर उनके लिए आना गर्व की बात है. दरअसल चहल ने विराट से पूछा कि क्या आपने कभी सोचा था कि आप ‘चहल टीवी’ पर कभी आएंगे? विराट भी बड़े हाजिर जवाबी निकले. उन्होंने कहा,

’39वां शतक लगाने और मैन ऑफ द मैच बनने से ज़्यादा बड़ी गर्व कि बात है कि मैं चहल टीवी पर आपके साथ हूं.’

जो सौ नहीं बनाता है या पांच विकेट नहीं लेता है वो चहल टीवी पर नहीं आता है

उन्होंने कहा,
‘देखिए भाई चहल टीवी पर आना है तो ऐसे ही परफॉरमेंस आपको देनी होगी. नहीं तो कई चांस नहीं है. जो सौ नहीं बनाता है या पांच विकेट नहीं लेता है वो चहल टीवी पर नहीं आता है. पिछली बार रोहित आया था. इस बार मैं आया हूं. आपको स्टैंडर्ड पता है चैनल का. आपने अगर सौ नहीं बनाया या पांच विकेट नहीं लिया, तो ये भाई साहब टाइम नहीं देते’.

यहाँ देखें वीडियो 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: टीम में नहीं मिल रही यजुवेंद्र चहल को जगह, शुरू किया अपना टॉक शो, कोहली को दी ये जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.