Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह

इनदिनों पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां पाकिस्तान की टीम फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

यह पांच मैचों की वनडे सीरीज 30 जनवरी को खत्म होगी. इसी बीच पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है.

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान 

आपकों बता दें, कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है. पाकिस्तान की  16 सदस्यी टीम की कप्तानी सरफराज अहमद को दी गई है.

पाकिस्तान की चुनी गई टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है. पाकिस्तान की यह टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी.

मोहम्मद आमिर की हुई टीम में वापसी 

आपकों बता दें, कि मोहम्मद आमिर की टेस्ट टीम के बाद वनडे टीम में भी वापसी हो गई है. मोहम्मद आमिर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें वापस टीम में मौका दिया गया है.  वहीं विस्फोटक बल्लेबाज आसिफ अली और तेज गेंदबाज जुनैद खान को पाकिस्तान की इस टीम में जगह नहीं मिली है.

इस प्रकार है वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यी पाकिस्तान की टीम :

सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), इमाम उल हक, फखर जमान, शान मसूद, बाबर आजम, शादाब खान, हसन अली, मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हुसैन तलत, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, उस्मान खान शिनावारी, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.