Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद केरला के इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में सेमीफाइनल का सफर तय करने वाली केरल क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज वीए जगदीशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर से अलविदा कह दिया है। केरल को इस रणजी सीजन के सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

केरल के वीए जगदीशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा

केरल क्रिकेट इतिहास के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक रहे वीए जगदीशन ने साल 2004 में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था। इसके बाद से वो लगातार केरल की टीम के लिए खेल रहे हैं।

वीए जगदीशन ने अपने 15 साल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 72 मैच खेले। इसमें उन्होंने 33.79 की औसत से 3548 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 18 अर्धशतक भी जड़े। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा।

अब केरल क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हैं युवा तैयार

केरल के लिए सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हालांकि उन्हें इस सीजन में सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अंतिम मैच केरल के लिए क्वार्टर फाइनल में खेला था।

वीए जगदीशन ने अपने करियर को अलविदा कहने को लेकर कहा कि “अब केरल क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए युवा हैं।  मैं ऐसा कुछ था जो मैं पिछले केरल टीम के लिए हासिल नहीं कर सका था। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं अपने पिछले सीजन में टीम के लिए योगदान दे सका।”

मेरे करीबी चाहते थे मैं खेलूं आगे का सीजन

जगदीशन ने आगे कहा कि “मैं विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिए वनडे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बंगाल के खिलाफ रणजी मैच जीतने में मदद की।”

“साथ ही मेरी पारी भी कम थी। मेरे करीबी लोग चाहते थे कि मैं दूसरे सीजन में केरल के लिए खेलूं। मैंने मन बना लिया था और टीम प्रबंधन के साथ भी इस पर चर्चा की वो मेरी बात समझ सकते थे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद केरला के इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा appeared first on SportzWiki Hindi.