Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह की जगह ये गेंदबाज ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे मैदान

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज के बाद कंगारू टीम से वनडे में दो—दो हाथ करने के लिए तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने कंगारूओं को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से हराकर करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की।

71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया को BCCI देगा ये बड़ा इनाम

इसी के साथ आपको बता दें कि 12 जनवरी से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया। जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी आराम दिया गया है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने कंगारूओं के खिलाफ हाल ही हुई टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बुमराह ने इस सीरीज में 21 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।

इस प्रकार टीम इंडिया को बधाई देना किंग्स XI पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा को पड़ा भारी

इसी के साथ मीडिया से खबर मिल रही हैं कि जसप्रीत बुमराह की जगह कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। मोहम्मद सिराज के साथ ही कंगारू और कीवी दौरे के लिए सिद्धार्थ कौल को भी भारतीय टीम में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों देशों के खिलाफ होने वाली सीरीज में नहीं उतरेगे।

प्रमुख चयनकर्ता ने दिया संकेत, ये आक्रामक खिलाड़ी 2019 के विश्वकप में होगा टीम का हिस्सा!