Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के पास होगा अब सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे का मौका

खेल डेस्क। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास अब न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

इस वनडे सीरीज में धोनी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड में 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी केवल दस मैचों में ही यहां पर 456 बना चुके हैं।

हाल ही में एक दिवसीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को अब सचिन का ये रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए केवल 197 रनों की आवश्यकता है। कीवी टीम की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर अभी पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने इस देश में 12 खेलते हुए 598 रन बनाए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए इस सीरीज में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम करना धोनी के लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी। धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने पहले मैच में 51, दूसरे में नाबाद 55 और तीसरे नाबाद 87 रन की पारियां खेली थी। उनके इस प्रदर्शन के कारण ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया था।