Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज ने करी दी भविष्यवाणी, भारतीय टीम न्यूजीलैंड का करेंगी क्लिन स्वीप

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत शानदार तरीके से की है। विराट एंड बिग्रेड ने कीवी टीम को अब तक हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज में लगातार तीन वनडे में हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। साथ ही टीम इंडिया ने ये सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड में 10 साल बाद द्धिपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है।

वनडे सीरीज हारने के बाद कीवी टीम ने T20 सीरीज के लिए इन दिग्गज खिलाड़ीयों पर जताया भरोसा, T20 टीम की हुई घोषणा

भारतीय टीम का इस कीवी दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद सभी ओर प्रशंसा हो रही है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में मेजबान टीम न्यूजीलैंड से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। साथ ही पूर्व कप्तान ने ये भी भविष्यवाणी कर दी है कि जिस तरह भारतीय टीम कीवी दौरे पर खेल रही है उसे देखकर लगता है कि भारत सीरीज पर 5-0 के अंतर से कब्जा करेगा।

हिटमैन रोहित हैमिल्टन में रच सकते है इतिहास, इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय

भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में कीवी टीम को 8 विकेट से, दूसरे वनडे मैच में 90 रनों से और तीसरे मैन में 7 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।