पर्थ
रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स ने होपमैन कप में मिश्रित युगल मुकाबले में पहली भिड़ंत से पूर्व नये साल की शुरुआत अपने अपने एकल मुकाबले जीतकर की । फेडरर ने फ्रांसिस टियाफो को 6 . 4, 6 . 1 से हराया जबकि सेरेना ने बेंिलडा बेंचिच को 4 . 6, 6 . 4, 6 . 3 से मात दी । अमेरिका और गत चैम्पियन स्विटजरलैंड अब 1 . 1 से बराबरी पर हैं। अब मिश्रित युगल में फेडरर और सेरेना पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे । सितंबर में अमेरिकी ओपन फाइनल के बाद सेरेना का यह पहला टूर्नामेंट है ।