भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद भारतीय टीम ने टेस्ट मैचों में जबरदस्त खेल दिखाया है। अभी तक खेले गये गये 3 मैच में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। सीरीज का अंतिम मैच तीन जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला जायेगा।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने दिया निमंत्रण

सिडनी टेस्ट मैच से पहले नये साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिये दी।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान की जंग को पीछे छोड़कर एकसाथ समय बिताया। यहाँ प्रधानमंत्री ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाया। इसके अलावा उन्होंने दोनों कप्तानों के साथ अलग से फोटो लिया।
ऋषभ पन्त को ऐसे पहचाना
फोटो: एक्स्ट्राटाइम
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त से बड़े मजाकिया अंदाज में मिले। ऋषभ पन्त ने पुरे सीरीज में विकेट के पीछे से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को स्लेज किया है।
प्रधानमंत्री स्कॉट ने उन्हें इसी तरीके से पहचाना। पन्त से मिलते ही पीएम ने कहा, “तुम ही स्लेजिंग करते हो?”, इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “आपका स्वागत है और हमें खेल में प्रतिस्पर्धा पसंद है।”
पुरे सीरीज में पन्त ने की स्लेजिंग

सीरीज में अभी तक हुए तीनों मैच में ऋषभ पन्त ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को अपनी बातों से जमकर परेशान किया है। पहले मैच में पैट कमिंस को स्लेज करने का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
मेलबर्न टेस्ट में पन्त ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन को टेम्पररी कप्तान बोल दिया था। पेन ने भी विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों की जमकर खिंचाई की है। हालाँकि, इन सब के बावजूद अभी तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच कोई बड़ी कहा सुनी नहीं हुई है।
देखें वीडियो:
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया में स्लेजिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ऋषभ पंत, पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा तुम्ही स्लेजिंग करते हो? appeared first on SportzWiki Hindi.