खेल डेस्क। टीवी शो ;कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करना भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को महंगा पड़ता जा रहा है। इस कारण उन्हें आलोचनाओं का तो सामना करना पड़ ही रहा है साथ ही इस मामले ने उनके अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को भी प्रभावित किया है।
इस कारण उन्हें केएल राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के आगामी दौरे से बाहर होना पड़ गया है। इसके बाद मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया है।
इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बाद अब उनकी एक्स गर्लफे्रंड अभिनेत्री एली अवराम ने उनकी कड़ी आलोचना की है। एली से जब 25वीं एसओएल लॉयन गोल्ड अवॉर्ड 2019 में हार्दिक की महिलओं के प्रति की गई टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा गया तो इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि हार्दिक पांड्या का इस प्रकार महिलाओं पर टिप्पड़ी करना बेहद निराशाजनक है। यह बात सुनकर मुझे धक्का लगा, क्योंकि मैं तो हार्दिक पांड्या को व्यक्तिगत रूप से जानती हूं।
एली अवराम ने तो यहां तक कह दिया कि भारतीय क्रिकेट हार्दिक पांड्या खुद की महिलाओं के प्रति विवादित टिप्पणी से आलोचना का शिकार हुए ये बहुत अच्छा हुआ है। एली अवराम ने कहा कि किसी के भी बारे में इस तरह से सोचना आपको कूल नहीं बनाता है।
गौरतलब है कि करण जौहर की मेजबानी में आयोजित ;कॉफी विद करण टीवी शो में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पेश ने शिरकत की थी। शो के दौरान हार्दिक पांड्या सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ शारीरिक संबंधों की बात को अशोभनीय करार दिया था। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की गई।