Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कॉफी विद करन शो में अपनी टिप्पणी के बाद पहली बार नजर आये हार्दिक पंड्या, टीम से बैन के बाद ऐसी हुई हालत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इन दिनों अपने करियर के सबसे खराब समय का सामना कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या पिछले काफी दिनों से अपने जीवन के ऐसे समय का सामना कर रहे हैं जो अपनी जुबानी हटकटता के कारण ऐसे भंवर में फंसे हैं कि वहां से निकल नहीं पा रही हैं।

महिलाओं पर टिप्पणी के चलते बीच दौरे से स्वदेश वापसी की राहुल-हार्दिक ने

हार्दिक पंड्या के साथ ही उनके साथी खिलाड़ी केएल राहुल ने पिछले दिनों कॉफी विद करन में महिलाओं को लेकर एक गंदी और अश्लील टिप्पणी कर बैठे।

महिलाओं पर इस तरह की गंदी टिप्पणी के बाद केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के दौरे से बीच में ही स्वदेश बुला लिया और दोनों ही खिलाड़ियों की हर जगह पर जबरदस्त आलोचना हो रही है।

हार्दिक पंड्या को इस मामले के बाद पहली बार किया गया स्पॉट

भारत में आने के बाद से हार्दिक पंड्या को पब्लिक स्पॉट में अब तक तो नहीं देखा गया था, लेकिन शनिवार को वो अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के बाद लगे बैन के बाद हार्दिक पंड्या को पहली बार स्पॉट किया गया है। हार्दिक पंड्या को अपनी इस टिप्पणी के बाद से गलती होने का पछतावा हो रहा है और वो इसके लिए माफी भी मांग चुके हैं।

हार्दिक के पिता हिमांशु ने अपने बेटे को लेकर कही ये बात

तो वहीं अपने बेटे हार्दिक पंड्या के ऐसे हाल के बाद उनके पिता हिमांशु पंड्या भी दुखी हैं। हिमांशु पंड्या ने इस मामले के बाद अपने बेटे हार्दिक को लेकर कहा था कि

 “हमने इस बात पर कोई चर्चा नहीं की है। ना ही उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पंड्या के साथ इस बात को शेयर किया है।” हम बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post कॉफी विद करन शो में अपनी टिप्पणी के बाद पहली बार नजर आये हार्दिक पंड्या, टीम से बैन के बाद ऐसी हुई हालत appeared first on SportzWiki Hindi.