खेल डेस्क। अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (नाबाद 100) के करियर के सातवें शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ऐडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में समाचार लिखे जाने तक 41.1 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बना लिए हैं।मार्श ने 108 गेंदों में दस चौकों की सहायता से टूर्नामेंट अपना पहला शतक पूरा किया।
OMG: ये अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम ढेर हो गई केवल 14 रन पर, झेलनी पड़ी इतिहास की सबसे बड़ी हार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी कप्तान अरोन फिंच और एलेक्स कैरी ने शुरू की। मेजबान टीम की शुरुआत एक बार फिर से अच्छी नहीं रही। कप्तान फिंच एक बार फिर से केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने बोल्ड किया। अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने कैरी (18) को मिडविकेट पर शिखर धवन के हाथों कैच करवा दिया।
AusvInd: एडिलेड वनडे मैच में कंगारू टीम की खराब शुरूआत, खलील अहमद की जगह इस खिलाड़ी ने किया वनडे डेब्यू
इसके बाद पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा भी केवल 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को चौथी सफलता रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकोंब (20) को विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप कराके दिलाई।
जिम्बाब्वे और भारत के बीच होने वाली सीरीज पर मंडराए संकट के बादल, बताए जा रहे ये कारण
मोहम्मद शमी ने स्टोइनिस को विकेटकीपर एमएस धोनी को कैच करवाकर मैच में अपना दूसरा शिकार किया। स्टोइनिस ने 29 रन का योगदान दिया। समाचार लिखे जाने तक ग्लैन मैक्सवेल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।