Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की तारीफ में ये बोले विराट, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। कल महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की जबरदस्त गेंदबाजी की मदद से कल भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। अभी तक जहां धोनी के अच्छे प्रदर्शन नही कर पाने की वजह से उनको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। वही उन्होंने ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। आपको बता दे लगातार तीन मैचों में अर्धशतक लगाकर अर्धशतकों की हैट्रिक लगाई।

साथ ही उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी की जमकर तारीफ़ की है। विराट कोहली ने धोनी की तारफ करते हुए उनसे ज्यादा भारतीय क्रिकेट के लिए कोई प्रतिबद्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा है कि लोगों को उनको इस समय अकेला छोड़ देना चाहिए क्योंकि धोनी ने भारतीय टीम के लिए काफी मेहनत की है और आज भी हमेशा मेहनत करते रहते है। कोहली ने कहा है कि उनसे हेमशा हमको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। साथ ही धोनी ऐसे खिलाड़ी है जों भारत के लिए किसी नंबर पर खेलकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते है।

आपको बता दे कि तीसरे वनडे मैच में धोनी ने 34 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए। साथ ही विराट ने कहा है कि धोनी को जब भी अच्छी या बुरी जैसी भी स्थिति मैच मिला है हेमशा उन्होंने अच्छे के साथ मैच को पूरा किया है। आपको बता दे कि तीन मैचों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की वजह महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

और ये भी पढ़े:

सीरीज जीतने के बाद यहां एन्जॉय कर रहे हैं विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

MS धोनी को जीवनदान देकर नहीं जीत सकते मैच: ऑस्ट्रेलियाई कोच

रवि शास्‍त्री बोले- सचिन को गुस्सा होते देखा है लेकिन...



Herald