Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नंबर चार पर अम्बाती रायडू के प्रदर्शन से परेशान, भारत का ये कप्तान!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आएं अंबाती रायडू  ने कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं किया. बता दें, भारतीय टीम बहुत दिनों से नंबर चार पर एक बेहतरीन बल्लेबाज की तलाश कर रहा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद इस  खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इनको चुना  गया.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंबाती रायडू के लिए कही ये बात 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा,

“मैं शिखर धवन को लेकर परेशान नहीं हूं क्योंकि टी20 सीरीज (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) वो अच्छे फॉर्म में था. लेकिन मैं रायडू को लेकर चिंतित हूं. उसने उपमहाद्वीप में रन बनाए हैं लेकिन भारत को ऐसा कोई चाहिए जो उपमहाद्वीप के बाहर भी रन बना सके, क्योंकि विश्व कप इंग्लैंड में है. वो नंबर चार के नीचे कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हैं.”

रोहित शर्मा चाहते है नंबर चार पर धोनी करें बल्लेबाजी 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा सिडनी वनडे के बाद एक बयान दिया  जिसमे टीम इंडिया के नंबर चार के बल्लेबाज की बहस एक बार फिर से शुरू हो गई. उप कप्तान ने कहा,

 

“निजी तौर पर मैं चाहता हूं कि धोनी नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आदर्श रहेंगे लेकिन टीम में रायडू है जिसने इस स्थान पर अच्छा किया है. ये पूरी तरह से कप्तान और कोच पर निर्भर है. निजी तौर पर मैं धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते देख खुश होता.”

अब चल रहे दूसरे मैच में देखना होगा रायडू क्या करते हैं. बता दें, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को गेंदबाजी दी है. भारतीय टीम में खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post नंबर चार पर अम्बाती रायडू के प्रदर्शन से परेशान, भारत का ये कप्तान! appeared first on SportzWiki Hindi.