Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इरफ़ान पठान ने कोहली के आउट होने पर किया ऐसा ट्वीट, जिसे देख भड़क उठे प्रशंसक, कहा फिर भी धोनी नहीं खिलाएगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम निर्णायक मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में कप्तान विराट कोहली 62 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हो गए है. इस मैच में विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक ख़ास रणनीति के तहत आउट किया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने विकेट के पीछे कैच कराया.

पठान ने कोहली के आउट होने को लेकर किया ट्वीट 

भारतीय टीम से बाहर चल रहे इरफ़ान पठान ने इसी बीच अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से विराट कोहली के आउट होने को लेकर एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने लिखा, “ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट का विकेट सुनियोजित तरीके से हासिल किया, थर्डमैन पर सिंगल रोकना, फ्लाइंग स्लिप लगाना और स्टंप के बाहर गेंद की लाइन को रखने की वजह से कोहली आउट हुए है.”

प्रशंसक ने इरफ़ान पठान को किया ट्रोल 

इरफ़ान पठान के इस ट्वीट पर एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ने रीट्वीट किया है. इस प्रशंसक ने इरफ़ान पठान के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, “फिर भी धोनी नहीं खिलायेगा सीएसके मैं, सच बोलो खुल के बोले, धोनी ने कोहली को पर्याप्त स्ट्राइक नहीं दी थी.”

इस क्रिकेट प्रशंसक को करारा जवाब देते हुए इरफ़ान पठान ने लिखा, “जितना खेलो  अपने दम पर खेलो, किसी के खिलाने या नहीं खिलाने से नहीं.”

यहाँ देखें क्रिकेट प्रशंसक और इरफ़ान पठान के ट्वीट 

Well planned wicket of Virat by Aussie team,Stoping his single on thirdman by putting flying slip in place and bowling the line outside off stump #AUSvsIND

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 18, 2019

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post इरफ़ान पठान ने कोहली के आउट होने पर किया ऐसा ट्वीट, जिसे देख भड़क उठे प्रशंसक, कहा फिर भी धोनी नहीं खिलाएगा appeared first on SportzWiki Hindi.