भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू किया था। उस मैच की पहली पारी में ही उन्होंने 76 रनों की पारी खेली। इस सीरीज में उन्हें छोड़कर सभी भारतीय सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे थे लेकिन मयंक ने 42 रनों की पारी खेली।
पायलट बनना चाहते थे मयंक

अपने पहले तीन टेस्ट पारियों में धमाल मचाने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बचपन में पायलट बनना चाहते थे। कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने के बाद भी उन्होंने अपनी पढाई जारी रखी।
बीसीसीआई टीवी को दिखे इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“मुझे बचपन में हवाई जहाज का बड़ा शौक रहा और मैं पायलट बनना चाहता था। कर्नाटक के लिए खेलने के बाद मुझे लगा कि यह भी हो सकता है। फिर भी मैंने सिर्फ क्रिकेट के साथ पढाई जारी रखा। बारहवीं में मैंने कॉमर्स लिया था।”
हर मैच में सीखने को मिला

मयंक अग्रवाल ने घरेलू क्रिकेट में पिछले एक साल में रनों का अंबार लगा दिया था। इसके बाद भी उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका का मौका काफी समय बाद मिला। इस बारे में उन्होंने कहा
“आप जब इतने साल तक खेलते हैं तो सभी मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हर मैच में एक अलग अनुभव होता है और वह अभी फायदा देता है। आप जितने मैच खेलेंगे उनका आगे फायदा जरुर मिलेगा।”
रवि शास्त्री ने डेब्यू के बारे में बताया

मयंक अग्रवाल को पृथ्वी शॉ को चोट लगने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने सलामी बल्लेबाजों के खराब फॉर्म की वजह से मेलबर्न में डेब्यू करने का मौका मिला। इस बारे में उन्होंने कहा
“रवि सर ने मुझे खेलने के बारे में बताया। 2-3 मिनट तक मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था। एमसीजी में डेब्यू करना बहुत बड़ी बात होती है और मुझे बहुत ख़ुशी हुई। विराट ने कैप देने के साथ कहा, बड़ा स्टेज है और बड़ा मौका भी है। मैं जब मैदान गया तो देखा 70 हजार लोग थे और मैं इमोशनल हो गया। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूँ।”
देखें वीडियो:
The Mayank Agarwal story
From fascination for aeroplanes to playing for India, @mayankcricket on his journey to earn the Test whites
https://t.co/EsPUUK0dCs #AUSvIND pic.twitter.com/5tYP4G9xIP
— BCCI (@BCCI) January 4, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बचपन में क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे मयंक अग्रवाल, चुनना चाहते थे ये पेशा appeared first on SportzWiki Hindi.
