Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: फाइनल के टिकट के लिये भिड़ेंगे गुजरात और यूपी

कोच्चि
गुजरात फॉच्यूर्न जाएंट्स और यूपी योद्धा की टीमें प्रो कबड्डी लीग-6 के दूसरे क्वालिफायर में फाइनल का टिकट पाने के लिये उतरेंगे।  यूपी योद्धा ने एलिमिनेटर-3 में सोमवार रात दबंग दिल्ली को 45-33 से हराया जबकि गुजरात को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरू बुल्स के हाथों 29-41 से हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू की टीम इस जीत के साथ पांच जनवरी को मुंबई में होने वाले फाइनल में पहुंच गयी जबकि यूपी योद्धा और गुजरात अब तीन जनवरी को मुंबई में ही दूसरा क्वालिफायर खेलेंगे। इस क्वालिफायर की विजेता टीम फाइनल में बेंगलुरू से भिड़ेगी।