Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शानदार अंदाज में टीम इंडिया के हिटमैन ‘रोहित शर्मा’ ने दी भारतीय टीम को सीरीज जीत की बधाई

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम  ने वो कर दिखाया. जो भारतीय क्रिकेट का एक अर्शे से सपना था. जीत के बाद भारतीय टीम जमकर जश्न मनाते दिखी. इस जीत में भारतीय टीम का एक और खिलाड़ी हो सकता था. उनका नाम रोहित शर्मा है.

रोहित शर्मा ने ऐसे दी भारतीय टीम को बधाई 

वनडे टीम के उप्कतान रोहित शर्मा को इस सीरीज में लम्बे समय बाद टीम में वापसी हुई थी. उनको पहले टेस्ट में मौका भी मिला. फिर वो चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गएं. तीसरे टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक बनाया. फिर वो पापा बने और चौथे टेस्ट को छोड़ वापस भारत लौट आएं. वो अब वनडे सीरीज खेलने के लिए एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. इस बीच उन्होंने जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी.

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में वापसी करेंगे और 8 जनवरी को टीम से जुडेंगे

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में वापसी करेंगे और 8 जनवरी को टीम से जुडेंगे. 12 से 18 जनवरी के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का पहले ही ऐलान हो चुका है.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के 31 दिसंबर को पिता बनने की खबर आई थी. 30 दिसंबर को टीम इंडिया की मेलबर्न टेस्ट की जीत के बाद रोहित के पिता बनने की खुशी ने भारतीय क्रिकेट जगत की खुशियों को दोगुना कर दिया था.

ये है ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की वनडे टीम 

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शानदार अंदाज में टीम इंडिया के हिटमैन ‘रोहित शर्मा’ ने दी भारतीय टीम को सीरीज जीत की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.