Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हम विराट कोहली के नहीं होने का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे: मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जायेगा। सीरीज के पहले तीनों मैचों को एकतरफा अपने नाम कर भारत ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया है। इस मैच भारतीय टीम जहाँ अपने बेंच स्ट्रेंथ को अजमाना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड की टीम किसी भी तरह सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टीम साझेदारी बनाने की कोशिश करेगी

न्यूजीलैंड की टीम पहले दो मैचों में कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना पाई। तीसरे मैच में टॉम लेथम और रॉस टेलर ने जरूर 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी बनाई लेकिन उनके टूटते ही फिर न्यूजीलैंड बैकफूट पर आ गयी। इसके बारे में मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

“हम बीच के ओवरों में पार्टनरशिप बनाने की कोशिश करेंगे। रॉस और टॉम ने पिछले मैच में अच्छी साझेदारी बनाई लेकिन उनके टूटते ही हम सिमट गये। पहले 10 ओवर में भी उनके गेंदबाज काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।”

विराट की गैरमौजूदगी का उठाएंगे फायदा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह अगले दो मैच और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। विराट के न होने के बारे में मिचेल सैंटनर ने कहा

“उनके टॉप तीन बल्लेबाज लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और उनका न खेलने हमारे लिए अच्छी खबर है। हम उनका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।”

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

भारत के स्पिन गेंदबाजों ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। वहीं कीवी स्पिन गेंदबाजों की गिने चुने विकेट मिले हैं। दोनों टीमों में जीत और हार का यही अंतर भी रहा है। इस बारे में मिचेल सैंटनर ने कहा

“भारत के स्पिन गेंदबाजों ने धीमी गेंदबाजी की है और इसका उन्हें फायदा मिला है। हम पॉवरप्ले में ज्यादा विकेट खो देते हैं और इसी वजह से उनपर दबाव नहीं बना पाते। हमारी कोशिश रहेगी कि पहले 10 ओवर में विकेट न खोकर उनपर दबाव बनाया जाए।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हम विराट कोहली के नहीं होने का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे: मिचेल सैंटनर appeared first on SportzWiki Hindi.