खेल डेस्क। भारत की पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी न्यूजीलैंड से वनडे शृंखला में जीत हासिल कर ली है। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (23 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद स्मृति मंधाना की एक और शानदार पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है।
इरफान खान के लिए आज का दिन है बहुत खास, क्योंकि आज ही दिन बनाया था ये बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने स्मृति मंधाना (नाबाद 90) और कप्तान मिताली राज (नाबाद 63)की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने 35.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अब विराट कोहली ने कप्तानी में बना दिया ये रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
स्मृति मंधाना ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान केवल 83 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं कप्तान मिताली राज ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 111 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए।
मंधाना और मिताली ने तीसरे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान एमी सटरथवेट ने 87 गेंदों पर 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने तीन, एकता बिष्ट, दीप्ति शर्मा और पूनम यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।इससे पहले प्रथम वनडे में भी स्मृति मंधाना ने 105 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में युवा जेमिमा रौद्रिगेज ने भी नाबाद 81 रन बनाए थे।